US: मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर, IMEC में सहयोग को तैयार- ट्रंप – The Hill News

US: मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर, IMEC में सहयोग को तैयार- ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद से बेहतर नेगोशिएटर बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के सामने उनका कोई मुकाबला नहीं है। ट्रंप ने ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC) के निर्माण में सहयोग की भी इच्छा जताई।

“मोदी बेहतर नेगोशिएटर”:

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनसे कहीं ज़्यादा सख्त और बेहतर नेगोशिएटर हैं।

IMEC पर सहयोग:

ट्रंप ने IMEC को ऐतिहासिक व्यापार मार्ग बताया, जो भारत से इज़राइल, इटली होते हुए अमेरिका तक जाएगा। इस गलियारे में सड़क, रेल और अंडरसी केबल शामिल होंगे, जिस पर भारी निवेश होगा।

भारत को सैन्य बिक्री में वृद्धि:

ट्रंप ने भारत को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान देने का रास्ता साफ़ करने और सैन्य बिक्री बढ़ाने की बात कही। उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति के लिए क्वाड साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को दोनों देशों के नेताओं के बीच अब तक का सबसे मजबूत रिश्ता बताया।

ऊर्जा समझौता:

ट्रंप ने ऊर्जा आयात और व्यापार मार्गों पर समझौतों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को तेल और प्राकृतिक गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनेगा। भारत अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए कानूनों में बदलाव कर रहा है।

IMEC क्या है?

IMEC में दो कॉरिडोर होंगे: पहला भारत को खाड़ी देशों से और दूसरा खाड़ी देशों को यूरोप से जोड़ेगा। इसमें जहाज़, रेल और सड़क मार्ग शामिल हैं। 2023 के G20 शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, EU, इटली, फ्रांस और जर्मनी ने IMEC पर MoU साइन किया था।

 

Pls read:US: चीन विवाद में अमेरिका के मध्यस्थता का प्रस्ताव भारत ने ठुकराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *