देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” नामक एक बड़े अभियान में 17 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 290 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
यह देश के इतिहास में पहली बार है जब किसी राज्य की पुलिस के नेतृत्व में इतने बड़े पैमाने पर अंतर्राज्यीय कार्रवाई की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा जैसे 17 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई।
मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता का नतीजा:

कुछ महीने पहले उत्तराखंड में हुए साइबर हमलों के बाद मुख्यमंत्री धामी ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, साइबर थानों के पुनर्गठन और खुफिया नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया था। “ऑपरेशन प्रहार” इसी दूरदर्शिता का परिणाम है।
उत्तराखंड बना साइबर सुरक्षा का मॉडल:
इस अभियान में उत्तराखंड पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भी सहयोग किया। इससे यह साबित हुआ है कि उत्तराखंड साइबर अपराध से निपटने में एक मॉडल राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री धामी के सुशासन मॉडल की भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Pls read:Uttarakhand: हरीश रावत ने PoK को भारत में मिलाने की वकालत की, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग