लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत की जांच कराने जा रही है। यह जांच आईएएस अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इसके लिए सभी 75 जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
ये अधिकारी 24 और 25 मई को जिलों में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कम से कम दो परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की भी समीक्षा करेंगे।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की प्रमुख स्टाफ अधिकारी अमृता सोनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं, हर घर जल योजना और गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करेंगे। नोडल अधिकारी जिलों का दौरा करने के बाद 26 मई को मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पहले भी सरकार आईएएस अधिकारियों से जिलों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत की जांच करवा चुकी है।
विभिन्न जिलों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी:

इस जांच के लिए विभिन्न जिलों में कई आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें डॉ. रूपेश कुमार (प्रयागराज), भवानी सिंह खंगारौत (फतेहपुर), रविंद्र कुमार (प्रतापगढ़), राम केवल (कौशांबी), विजय किरन आनंद (वाराणसी), अंकित कुमार अग्रवाल (जौनपुर), गौरव वर्मा (चंदौली), दिव्य प्रकाश गिरी (गाजीपुर), प्रकाश बिंदु (मीरजापुर), जय शंकर दुबे (सोनभद्र), कृष्ण कुमार गुप्ता (भदोही), भूपेंद्र एस चौधरी (आजमगढ़), शीलधर यादव (बलिया), ओम प्रकाश वर्मा (मऊ), इंद्र विक्रम सिंह (गोरखपुर), शिशिर (देवरिया), डाॅ. अरविंद कुमार चौरसिया (कुशीनगर), मनोज कुमार द्वितीय (महराजगंज), सुधा वर्मा (बस्ती), संजीव सिंह (संतकबीरनगर), अभिषेक सिंह (सिद्धार्थनगर), मासूम अली सरवर (गोंडा), कृतिका शर्मा (बलरामपुर), गरिमा यादव (श्रावस्ती), प्रेरणा शर्मा (बहराइच), आदर्श सिंह (अयोध्या), नेहा जैन (अंबेडकरनगर), संदीप कौर (बाराबंकी), सी इंदुमति (सुलतानपुर), वंदना वर्मा (अमेठी), रितु माहेश्वरी (लखनऊ), बी. चंद्रकला (रायबरेली), चैत्रा वी (हरदोई), सेल्वा कुमारी जे (उन्नाव), किंजल सिंह (सीतापुर), माला श्रीवास्तव (खीरी), मुथुकुमार स्वामी (कानपुर नगर), कृतिका ज्योत्सना (कानपुर देहात), कुणाल सिल्कू (फर्रुखाबाद), अमित कुमार सिंह (इटावा), रणविजय यादव (औरैया), अर्चना वर्मा (कन्नौज), प्रमोद कुमार उपाध्याय (बांदा), राहुल सिंह (महोबा), राजेंद्र सिंह द्वितीय (हमीरपुर), धीरेंद्र सिंह सचान (चित्रकूट), शेषनाथ (अमरोहा), अवनीश कृष्ण सिंह (मेरठ), हीरा लाल (गाजियाबाद), मानवेंद्र सिंह (हापुड़), साहब सिंह (गौतमबुद्धनगर), देवेंद्र कुमार पांडेय (बुलंदशहर), अवधेश कुमार तिवारी (बागपत), राजेश प्रकाश (सहारनपुर), गिरजेश कुमार त्यागी (मुजफ्फरनगर), राजेश कुमार त्यागी (शामली), मारकंडेय शाही (झांसी), राजकुमार प्रथम (जालौन), सुनील कुमार (ललितपुर), बृजेश नारायण सिंह (आगरा), कुमार प्रशांत (मथुरा), अरुण प्रकाश (फिरोजाबाद), टीके शिबु (मैनपुरी), रमाकांत पांडेय (अलीगढ़), शेषमणि पांडेय (हाथरस), देवेंद्र कुमार कुशवाहा (एटा), रघुवीर (कासगंज), राजेश कुमार द्वितीय (बरेली), महेंद्र बहादुर सिंह (बदायूं), उदय भानु त्रिपाठी (पीलीभीत), रजनीश चंद्र (शाहजहांपुर), वैभव श्रीवास्तव (मुरादाबाद), डॉ. चंद्र भूषण (संभल), चंद्र विजय सिंह (रामपुर) और डॉ. उज्जवल कुमार (बिजनौर) शामिल हैं।
Pls read:Uttarpradesh: शाही जामा मस्जिद सर्वे मामले में हाई कोर्ट से मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज