Uttarpradeh: उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को वर्तमान पदों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह अतिरिक्त प्रभार अब तक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था।

जिलाधिकारियों के तबादले:

  • हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

  • बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय बनाया गया है।

  • महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है।

  • अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

  • संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है।

  • पीलीभीत के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक, धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।

अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले:

  • सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद और नगर आयुक्त, अयोध्या बनाया गया है।

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ, सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

  • विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक, धर्मार्थ कार्य, रविंद्र कुमार प्रथम को विशेष सचिव, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, अपूर्वा दुबे को निदेशक, सूडा बनाया गया है।

  • सीडीओ, बुलंदशहर, कुलदीप मीणा को उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरा, निशा को सीडीओ, बुलंदशहर बनाया गया है।

  • निदेशक, सूडा, प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है।

6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले:

इसके अलावा 6 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें प्रकाश चंद्र (एडीएम प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था वाराणसी से एडीएम न्यायिक हाथरस), शिव नारायण (एडीएम न्यायिक हाथरस से एडीएम न्यायिक बागपत), विनीत कुमार सिंह (एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर से एडीएम नगर गाजियाबाद), हिमांशु वर्मा (नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर से एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (एसडीएम संतकबीरनगर से नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर) और अलंकार अग्निहोत्री (सहायक नगर आयुक्त लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट बरेली) शामिल हैं।

 

Pls read:Uttarpradesh: विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जांचेंगे आईएएस अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *