नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन समेत कई देशों से आयात होने वाली वस्तुओं पर रियायती या डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके तहत कई एशियाई देशों पर 30 से 45 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया गया है।
भारत पर 26% टैरिफ: अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। वहीं, चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप ने जवाबी करों की घोषणा करते हुए कहा कि दूसरे देशों ने अमेरिका को लूटा है।
विभिन्न देशों पर अलग-अलग टैरिफ:
-
कंबोडिया: 49%
-
वियतनाम: 46%
-
स्विट्जरलैंड: 31%
-
ताइवान: 32%
-
यूरोपीय संघ: 20%
-
यूनाइटेड किंगडम: 10%
-
पाकिस्तान: 29%
-
बांग्लादेश: 37%
-
जापान: 24%
-
इंडोनेशिया: 32%
-
ब्रिटेन, सिंगापुर और ब्राजील: 10%
-
दक्षिण अफ्रीका: 30%
ऑटोमोबाइल पर भी टैरिफ: ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जो 3 अप्रैल से लागू होगा। ऑटो पार्ट्स पर यह टैरिफ 3 मई से लागू होगा। ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने वादा किया कि इन करों के परिणामस्वरूप फैक्ट्रियों की नौकरियां अमेरिका वापस आएंगी। हालांकि, इन नीतियों से आर्थिक मंदी का खतरा भी है क्योंकि उपभोक्ताओं और व्यवसायों को ऑटो, कपड़े और अन्य सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।
Pls read:US: अमेरिका के जवाबी टैरिफ से भारतीय बाजार में गिरावट