Syria: इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे 400 इंडिगो यात्री, एयरलाइन ने मांगी माफ़ी – The Hill News

Syria: इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे 400 इंडिगो यात्री, एयरलाइन ने मांगी माफ़ी

खबरें सुने

नई दिल्ली: तुर्की के इस्तांबुल हवाई अड्डे पर सैकड़ों इंडिगो यात्री फंस गए हैं। मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में कथित तौर पर 24 घंटे से अधिक की देरी के कारण लगभग 400 यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन की जमकर आलोचना की है और भोजन, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने की शिकायत की है। इंडिगो ने “परिचालन कारणों” से देरी के लिए माफ़ी मांगी है.

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर बयां की आपबीती:

कई यात्रियों ने एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर अपनी परेशानी साझा की। उनका कहना है कि पहले तो उड़ान में देरी की सूचना दी गई, और बाद में बिना किसी सूचना के इसे रद्द कर दिया गया। एक यात्री, अनुश्री भंसाली ने बताया कि उड़ान में दो बार एक घंटे की देरी हुई, फिर उसे रद्द कर दिया गया और अंततः 12 घंटे बाद पुनर्निर्धारित किया गया.

भोजन और आवास की व्यवस्था नहीं:

यात्रियों की शिकायत है कि इतनी देरी के बावजूद, इंडिगो ने उन्हें हवाई अड्डे पर भोजन या आवास की कोई व्यवस्था नहीं की। हवाई अड्डे पर इंडिगो का कोई प्रतिनिधि भी उनसे संपर्क नहीं किया. रोहन राजा नाम के एक अन्य यात्री ने बताया कि दिल्ली से सुबह 6:40 पर उड़ान रद्द होने के बाद, यात्रियों को कड़ाके की ठंड में इंतज़ार करना पड़ा, क्योंकि एयरलाइन द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास तक पहुँचने के लिए कोई वाहन नहीं था.

इंडिगो ने नहीं दी कोई सूचना:

मुंबई जाने वाले एक अन्य यात्री, पार्श्व मेहता ने लिखा कि रात 8 बजे की उड़ान को पहले रात 11 बजे और फिर अगले दिन सुबह 10 बजे तक के लिए टाल दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिगो ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की, और उन्हें तुर्की एयरलाइंस के कर्मचारियों से ही उड़ान में देरी की जानकारी मिली।

इंडिगो ने मांगी माफ़ी:

यात्रियों की शिकायतों के जवाब में, इंडिगो ने “परिचालन कारणों” से हुई देरी के लिए माफ़ी मांगी है. हालांकि, एयरलाइन ने देरी के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है.

 

Pls read:US: परिवारवाद के आरोप लगाने वाले ट्रंप ने सत्ता में आते ही परिवार और करीबियों को दी तरजीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *