Uttarakhand: अल्केश्वर घाट में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने अलकनंदा में लगाई छलांग, छात्रों ने बचाया

खबरें सुने

श्रीनगर। रविवार देर रात अलकनंदा नदी के पास एक महिला ने अल्केश्वर घाट पर से छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख वहां मौजूद छात्रों ने नदी में उतरकर उसकी जान बचाई।

घटना रविवार देर रात की है। छात्र महिला को नदी से बाहर लाए। जिसके बाद भी महिला नदी में कूदने की जिद पकड़े रही। ये देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया। तब जाकर महिला शांत हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही महिला के परिजन अल्केश्वर घाट पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ा भारत का मान सम्मान- सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *