Uttarpradesh: हम राम-राम भी कहते हैं और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं- सीएम योगी

खबरें सुने

जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। हम राम-राम भी कहते हैं और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि नये भारत में अपने नागरिकों और देश की सीमा की सुरक्षा करने का जज्बा है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करता है तो राम नाम सत्य कर देते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 18वीं लोकसभा का ऐसा चुनाव हो रहा है,जिसका परिणाम पहले से तय है। पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार । दस साल पहले की कल्पना अब साकार हुई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद, आतंकवाद, कश्मीर में पत्थरबाजी खत्म हो गई है। कानून का राज कैसा हो, यह भाजपा ने सुनिश्चित किया है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। पहले उत्तर प्रदेश में बमबाजी होती थी, लेकिन अब बम-बम होता है। कांग्रेस के वक्त कर्फ्यू लगते थे। अब धूमधाम से कावड़ निकलती है। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित है।

योगी ने कहा कि हमारे काम की शुरूआत राम और कृष्ण से होती है। उन्होंने कहा कि भरतपुर ब्रज मंडल का भाग है। मथुरा, वृंदावन, गोकुल है लेकिन कांग्रेस कहती है कि श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं हैं। भगवान कृष्ण का इतना बड़ा अपमान किया है। कांग्रेस के लोग हमारे इतिहास और विरासत पर ही प्रश्न खड़ा करने का प्रयास करते हैं।

कांग्रेस के लोग करते हैं कि भगवान राम हुए ही नहीं । अगर सड़ी गली व्यवस्था को ले चलने वाली कांग्रेस का समर्थन किया होता तो न सुरक्षा होती और न ही गरीब का कल्याण होता और न ही राम मंदिर बन पाता। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत पहचान को मोहताज था, लेकिन अब दुनिया भारत का गुणगान करती है।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: पीएम मोदी की 11 अप्रैल को आईडीपीएल मैदान में जनसभा, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *