Himachal: अनुराग ठाकुर की लोकसभा सीट पर सीएम सुक्खू ने डालेंगे डेरा, पांच दिन रहेंगे हमीरपुर – The Hill News

Himachal: अनुराग ठाकुर की लोकसभा सीट पर सीएम सुक्खू ने डालेंगे डेरा, पांच दिन रहेंगे हमीरपुर

खबरें सुने

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आठ से 13 अप्रैल तक वह अपने गृह जिला हमीरपुर में रहेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव भी होना है, इसलिए सुक्खू ने संसदीय सीट पर फोकस बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री आठ अप्रैल को दिल्ली से सीधे कांगड़ा आएंगे। यहां गगल एयरपोर्ट से वह नादौन के लिए रवाना होंगे। 11 बजे नादौन पहुंचने का कार्यक्रम है। नादौन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

नौ अप्रैल को सुबह हमीरपुर जाएंगे। हमीरपुर में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम को नादौन आ जाएंगे। 10 को उनका वापस हमीरपुर जाने का कार्यक्रम है, जहां से वह सुजानपुर या बड़सर जा सकते हैं। 11 को नादौन में ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें रखी गई हैं। 12 को भी सुक्खू नादौन में ही होंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में अहम है कि वह नादौन में रहकर अपने गृह जिला के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं से मिलेंगे और उनको दायित्व सौंपेंगे। 13 अप्रैल को सुक्खू नादौन से गगल जाएंगे और वहां से शिमला आएंगे। दिन में साढ़े 10 बजे उनका ओकओवर पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा।

 

यह पढ़ेंःHimachal: बागियों ने आत्मा नहीं धनात्मा को बेचा, 15-15 करोड़ में बिके- सीएम सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *