![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
हल्द्वानी। बनभूलपुरा बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक के फरार होने पर चल संपत्ति कुर्की के बाद अचल संपत्ति की कुर्की भी होगी। तहसील से मलिक पर ढाई करोड़ की वसूली का नोटिस जारी हो चुका है।
बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक कब्जे में थी। गौरतलब है कि हिंसा में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।
नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह पढ़ेंःUttarakhand: साथ रहने की जिद में घर से भागी सहेलियां बनारस में मिली, दोनों मानने को नहीं तैयार