सरकाघाट। पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने बाजार में मां के साथ जा रहे चार साल के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला। बड़ी मुश्किल से लोगों ने बच्चे को बचाया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के वेदनाथ बलद्वाड़ा में मजदूरी करते हैं। आज सुबह उनकी पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे आयुष के साथ बलद्वाड़ा बाजार में आई थी। इसी बीच वेद प्रकाश अपने कुत्ते को बाजार में सैर करवाते हुए लेकर जा रहे थे। खतरनाक होने के बावजूद कुत्ते के मुंह पर जालीदार मास्क नहीं था। इस दौरान कुत्ते ने चार साल के आयुष पर हमला कर उसे दबोच लिया और सिर, बाजू पर बुरी तरह से काटा। बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
आयुष के पिता वेदनाथ बलद्वाड़ा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वेदनाथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की तहसील चलोरी के कलपुर गांव के रहने वाले हैं। हटली थाना प्रभारी सुरम सिंह ने बताया कि कुत्ते के मालिक वेद प्रकाश निवासी तरंडोल के विरुद्ध आइपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बीच बाजार में पालतू कुत्ते को घुमाना गलत है।
यह पढ़ेंःManipur: कुकी उग्रवादियों का पुलिस सुरक्षा वाहन पर हमला, एक जवान की मौत