Uttarakhand; मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना – The Hill News

Uttarakhand; मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ संरक्षण और संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

 

Pls read:Uttarakhand: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *