3 अप्रैल 2025। दिल्ली। आज वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत कर दिया गया। सदन में पारित करने के लिए सत्तारुढ़ भाजपा को बहुमत नहीं है। राज्यसभा में बहुमत के लिए 119 सांसदों की जरूरत है, जबकि भाजपा के 98 सांसद हैं। बीते बुधवार को लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill LIVE Updates) पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस हुई। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया।
-
1:04:19 PM: Live: केंद्र पर राहुल गांधी का हमला: राहुल गांधी ने चीन और नए टैरिफ को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे एक सहयोगी देश ने हम पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा।
-
12:18:08 PM: Waqf Amendment Bill: अनुराग ठाकुर ने खरगे पर लगाया आरोप: अनुराग ठाकुर ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक में हुए घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। खरगे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के वक्फ बोर्ड की एक इंच भी जमीन पर कब्जा साबित हो जाए, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
-
12:14:02 PM: वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी डीएमके: डीएमके ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया। डीएमके सांसदों ने काली पट्टी बांधकर विधेयक का विरोध जताया।
-
10:17:32 AM: ट्रंप टैरिफ से ध्यान भटकाने की कोशिश: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के समय संसद रात 2 बजे तक चल रही थी। उन्होंने कहा कि वक्फ विधेयक पहले से ही तय था और इसका मकसद लोगों का ध्यान टैरिफ मुद्दे से भटकाना है।
-
10:05:44 AM: Waqf Amendment Bill: क्या है राज्यसभा का नंबर गेम?: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दोपहर एक बजे राज्यसभा में विधेयक पेश करेंगे। राज्यसभा में बहुमत के लिए 119 सांसदों की जरूरत है, जबकि भाजपा के 98 सांसद हैं।
-
9:14:24 AM: संविधान को कमजोर करने की कोशिश: कांग्रेस: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने, अल्पसंख्यकों को बदनाम करने और उनके अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
-
8:58:11 AM: विपक्ष का हंगामा: लोकसभा में विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और इसे अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताया।
2 अप्रैल 2025
-
3:36:33 AM: Waqf Amendment Bill LIVE: बिल के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे: चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि वह विधेयक के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और सड़कों पर उतरेंगे।
-
2:06:17 AM: वक्फ विधेयक को लोकसभा की मंजूरी: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पारित। 288 सांसदों ने विधेयक का समर्थन किया, जबकि 232 ने विरोध किया।
-
12:35:05 AM: Waqf Amendment Bill LIVE असदुद्दीन ओवैसी पर जगदम्बिका पाल ने साधा निशाना: जगदम्बिका पाल ने असदुद्दीन ओवैसी पर विधेयक को फाड़ने पर सवाल उठाए।
-
11:50:31 PM: किरेन रिजिजू ने लोकसभा में क्या-क्या कहा?: किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष विधेयक को असंवैधानिक बता रहा है, लेकिन इसके पीछे कोई तर्क नहीं दे रहा है।
-
11:39:58 PM: जगदंबिका पाल ने ओवैसी को घेरा: जगदंबिका पाल ने कहा कि विधेयक पर विचार-विमर्श के बाद लाया गया है और ओवैसी ने इसे फाड़कर असंवैधानिक काम किया।
-
11:38:44 PM: असदुद्दीन ओवैसी ने किया वक्फ बिल का विरोध: असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक को अनुच्छेद 25, 26 का उल्लंघन बताया और कहा कि इसका मकसद मुसलमानों को जलील करना है। उन्होंने विधेयक को फाड़ दिया।
-
11:24:56 PM: राजस्थान में वक्फ विधेयक के विरोध में प्रदर्शन: राजस्थान के कई जिलों में मुस्लिम संगठनों ने विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
-
11:22:32 PM: राजग के समस्त सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट: जदयू, तेदेपा और लोजपा (आर) समेत राजग के सभी सहयोगी दल विधेयक पर एकजुट दिखे।
-
10:37:55 PM: तो आज संशोधन लाने की जरूरत ही नहीं पड़ती: अमित शाह ने कहा कि अगर 2013 में कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए वक्फ कानूनों को अति कठोर नहीं बनाया होता, तो आज संशोधन की जरूरत नहीं पड़ती।
-
9:49:27 PM: अमित शाह ने क्या-क्या कहा?: अमित शाह ने विधेयक को संसद का कानून बताया और कहा कि सभी को इसे स्वीकार करना होगा।
-
9:16:44 PM: अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है सरकार: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है।
-
8:38:13 PM: मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है: भाजपा का कहना है कि वह वोटबैंक के लिए कोई कानून नहीं लाती, कानून न्याय और लोगों के कल्याण के लिए होते हैं।
-
8:20:53 PM: पीएम मोदी ने किया लालूजी का सपना पूरा: अमित शाह: अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने वक्फ संपत्तियों की लूट-खसोट रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की थी, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया है।
Pls read:Delhi: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, कांग्रेस का विरोध