Punjab: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में दो तस्करों को लगी गोली

खबरें सुने

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने जगतार सिंह नामक एक नशा तस्कर को घरिंडा के सीमावर्ती इलाके में गोली मार दी।

पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश:

पुलिस ने एक किलो आइस ड्रग के साथ जगतार सिंह को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर हथियार और नशे की खेप बरामद करने के लिए पुलिस सोमवार को घरिंडा के एक सुनसान इलाके में पहुंची। जैसे ही पुलिस ने जगतार को गाड़ी से उतारा, उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया और चेतावनी देते हुए हवाई फायर भी किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उस जगह से कुछ बरामद नहीं हो पाया। पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

रविवार रात को भी एक तस्कर को मारी थी गोली:

इससे पहले रविवार रात को भी पुलिस ने एक नशा तस्कर साहिल उर्फ नीला के खिलाफ कार्रवाई की थी। खन्ना पेपर मिल के पास फतेह एन्क्लेव में पुलिस और साहिल के बीच मुठभेड़ हुई। साहिल पर नशा तस्करी और हथियारों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिल फतेह एन्क्लेव में छिपा है। पुलिस ने उसे घेर लिया, जिसके बाद साहिल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने साहिल को गोली मार दी।

मुख्यमंत्री मान की चेतावनी:

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब में गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें जल्द ही राज्य से खत्म कर दिया जाएगा।

 

Pls read:Punjab: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा व्यापार मेले, चंडीगढ़ का उद्घाटन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *