US: अमेरिका ने 205 भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा – The Hill News

US: अमेरिका ने 205 भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा

खबरें सुने

वाशिंगटन: अमेरिका ने बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे 205 भारतीय प्रवासियों को एक सैन्य विमान के ज़रिए भारत वापस भेज दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि C-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18,000 से ज़्यादा भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, जिनका वीज़ा या तो खत्म हो चुका है या वे अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए हैं।

अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल

पेंटागन के अनुसार, 5,000 से अधिक प्रवासियों को एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया से निकालने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया गया है। अब तक ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को भेजा जा चुका है।

भारत ने अमेरिका को दिया सहयोग

भारत ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर अमेरिका का साथ देने की बात कही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में इस मामले में अमेरिका की मदद करने की इच्छा जताई थी।

538 अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी

पिछले दिनों 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी और कई अपराधी शामिल थे।

अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी

आंकड़ों के अनुसार, 2024 तक लगभग 2,047 भारतीय बिना वैध कागज़ात के अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें से 17,940 के ख़िलाफ़ निष्कासन आदेश जारी हैं, जबकि 2,467 हिरासत में हैं। अनुमान है कि लगभग 1.4 करोड़ लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।

 

Pls read:US: पनामा ने चीन के BRI प्रोजेक्ट को नकारा, अमेरिका से बढ़ाया सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *