उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का मिजाज़ लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम कोहरे और पाले के कारण ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में हल्की धूप से कुछ राहत भी मिल रही है। देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
6 और 7 जनवरी को बदलेगा मौसम:
मौसम विभाग ने 6 और 7 जनवरी को प्रदेश के छह जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। 6 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश हो सकती है। 7 जनवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश की संभावना है।
देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के साथ ही कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pls read:Uttarakhand: बुलेट पर जा रहा था युवक, चाइनीज मांझे से कट कर मौत