Himachal: हिमाचल में बढ़ी ठंड, कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे

शिमला: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दोपहर बाद बादल छा जाने से ठंड बढ़ गई है। कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि, शिमला की रातें मैदानी इलाकों से ज़्यादा गर्म रहीं। पिछले 24 घंटों में शिमला के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर अब शिमला से ज़्यादा ठंडे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। 4 से 7 जनवरी तक मैदानी इलाकों में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। 5 और 6 जनवरी को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 8 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है।

ताबो का तापमान -14.7 डिग्री सेल्सियस:

लाहौल-स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान -14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समदो में न्यूनतम तापमान -9.3, कुकुमसेरी में -6.9, केलंग में -6.2 और किन्नौर के कल्पा में -2 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री ज़्यादा है।

धूप खिली, लेकिन ठंड से नहीं मिली राहत:

प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन, हवा चलने के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। अगले 24 घंटों में बिलासपुर, मंडी, ऊना, कांगड़ा और सोलन में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

स्थान अधिकतम न्यूनतम
शिमला 17.2 9.6
सुंदरनगर 23.3 3.1
भुंतर 20.9 2.1
कल्पा 5.4 -2.0
धर्मशाला 22.9 5.8
ऊना 16.0 3.2
मनाली 14.8 2.8
मंडी 21.8 4.1

 

 

Pls read:Himachal: हिमाचल के 22 अनाथ बच्चों को CM सुक्खू ने भेजा भ्रमण पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *