शिमला: हिमाचल प्रदेश में नए साल का आगमन धूप के साथ हुआ, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शिमला, मनाली, धर्मशाला समेत कई पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि बिलासपुर, मंडी, ऊना और नाहन में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
हिमपात और बारिश की संभावना:
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलेगा। दो और तीन जनवरी को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और चार से सात जनवरी तक प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे:
राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। लाहुल-स्पीति के ताबो में -16.7, समधो में -11.2 और कुकुमसेरी में -9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विभिन्न शहरों का तापमान:
-
शिमला: 7.6 डिग्री सेल्सियस
-
मनाली: 2.4 डिग्री सेल्सियस
-
कल्पा: -3.8 डिग्री सेल्सियस
-
रिकांगपिओ: -0.7 डिग्री सेल्सियस
-
सियोबाग: -0.3 डिग्री सेल्सियस
-
सराहन: 0.5 डिग्री सेल्सियस
-
सुंदरनगर: 3.2 डिग्री सेल्सियस
-
भुंतर: 2.9 डिग्री सेल्सियस
-
धर्मशाला: 5.9 डिग्री सेल्सियस
-
ऊना: 4.4 डिग्री सेल्सियस
-
नाहन: 6.3 डिग्री सेल्सियस
-
पालमपुर: 5 डिग्री सेल्सियस
-
कांगड़ा: 5.2 डिग्री सेल्सियस
-
मंडी: 5.7 डिग्री सेल्सियस
-
बिलासपुर: 7.7 डिग्री सेल्सियस
-
हमीरपुर: 5.8 डिग्री सेल्सियस
-
चंबा: 5.1 डिग्री सेल्सियस
-
कुफरी: 5.6 डिग्री सेल्सियस
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में:
नए साल की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Pls read:Himachal: राजनकांत ने शिमला-धर्मशाला हाईवे पर फिर लगा जाम, भूमि विवाद बना कारण