अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले छह दिनों से बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्वारब में सड़क धंसने की वजह से यातायात ठप है। यात्रियों और पर्यटकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
क्वारब क्षेत्र में पिछले चार महीनों से भूस्खलन हो रहा है, जिससे आए दिन हाईवे पर यातायात प्रभावित होता रहता है। छह दिन पहले बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा सुयाल नदी में बह गया, जिसके बाद से हाईवे पूरी तरह बंद है।
पर्यटन और व्यापार पर असर:
हाईवे बंद होने से पर्यटन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
सड़क चौड़ीकरण का काम जारी:
लोनिवि विभाग सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से कर रहा है। दो पोकलैंड और दो लोडर मशीनें पहाड़ काटने में लगी हैं। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
ओवरलोड टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त:
पूर्णागिरि धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ओवरलोड टैक्सी पैराफिट तोड़कर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। यात्रियों ने बताया कि टैक्सी में 18 लोग सवार थे और चालक तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था.
Pls read:Uttarakhand: देहरादून नगर निगम नामांकन विवाद: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, हंगामा