नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाली है। जनवरी २०२५ में हिंदी और साउथ सिनेमा की १२ फ़िल्में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। इनमें एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी जैसे कई ज़ॉनर्स की फ़िल्में शामिल हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
सोनू सूद की ‘फतेह’, राम चरण की ‘गेम चेंजर’, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ जैसी बड़ी फ़िल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। साथ ही, कई दक्षिण भारतीय फ़िल्में भी रिलीज़ होंगी, जिनमें ‘रिंग-रिंग’, ‘विदामुयार्ची’, ‘डाकू महाराज’, ‘संक्रांतिकी वस्तुन्नम’, ‘रुद्र गरुणा पुर्णा’ और ‘थुडारम’ शामिल हैं।
जनवरी २०२५ में रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की सूची:
फ़िल्म | भाषा | रिलीज़ डेट |
रिंग-रिंग | तमिल | ३ जनवरी २०२५ |
विदामुयार्ची | तमिल | ९ जनवरी २०२५ |
गेम चेंजर | तेलुगु | १० जनवरी २०२५ |
फतेह | हिंदी | १० जनवरी २०२५ |
रचेल | मलयालम | १० जनवरी २०२५ |
डाकू महाराज | तेलुगु | १२ जनवरी २०२५ |
संक्रांतिकी वस्तुन्नम | तेलुगु | १४ जनवरी २०२५ |
इमरजेंसी | हिंदी | १७ जनवरी २०२५ |
आजाद | हिंदी | १७ जनवरी २०२५ |
रुद्र गरुणा पुर्णा | कन्नड़ | २४ जनवरी २०२५ |
स्काई फोर्स | हिंदी | २४ जनवरी २०२५ |
थुडारम | मलयालम | ३० जनवरी २०२५ |
कई फ़िल्में एक ही दिन रिलीज़ हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। देखना होगा कि दर्शकों का दिल कौन सी फ़िल्म जीत पाती है।
Pls read:Bollywood: 91 साल की आशा भोसले ने ‘तौबा तौबा’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल