देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकारिता समाज का आईना है और सरकार को जनता की समस्याओं और सुझावों से अवगत कराती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संयुक्त सचिव अभय कैतूरा, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Pls read:Uttarakhand: शीतलहर से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश, CM धामी ने की समीक्षा