
लुधियाना: हैबोवाल के प्रेम विहार में एक महिला और उसके बेटे की तेज़धार हथियार से हत्या कर दी गई। चार दिन बाद बदबू फैलने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। मृतकों की पहचान सोनिया (41) और उसके बेटे कार्तिक (10) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पारिवारिक विवाद:
सोनिया सफ़ाई कर्मचारी थी और अपने बेटे के साथ रहती थी। उसका पति से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह कुछ सालों से अलग रह रही थी।
हत्या कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, माँ-बेटे सोते समय हत्या की गई होगी, क्योंकि शवों पर खून जम चुका था और किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं थे। दोनों के माथे पर गहरे ज़ख्म थे, जो तेज़धार हथियार से किए गए वार का संकेत देते हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप:
पुलिस का कहना है कि सोनिया लिव-इन रिलेशनशिप में थी, लेकिन जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही थी वह पिछले एक महीने से वहाँ नहीं आया था। हालांकि, पुलिस को उसी पर शक है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Pls read:Punjab: पंजाब के छह पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में जल्द शुरू होंगी इनडोर सेवाएं