Uttarakhand: हल्द्वानी में चाची की हत्या: संपत्ति विवाद में भतीजे ने किया कातिलाना हमला – The Hill News

Uttarakhand: हल्द्वानी में चाची की हत्या: संपत्ति विवाद में भतीजे ने किया कातिलाना हमला

हल्द्वानी (खबर): उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुसुम गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। संपत्ति विवाद में चाची का बार-बार दखल देना भतीजे को रास नहीं आया, इसलिए उसने बाजार से चाकू खरीदा और दिनदहाड़े घर में घुसकर चाची का गला रेत दिया।

घटना का सनसनीखेज खुलासा:

मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि रामपुर रोड गली नंबर आठ निवासी कालीचरण पिछले पांच साल से नवाबी रोड पर गली नंबर एक में 55 वर्षीय पत्नी कुसुम गुप्ता के साथ रहते हैं। सोमवार को कालीचरण राशन लेने के लिए रामपुर रोड स्थित समता आश्रम गली गए थे। पत्नी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे उनके दो मंजिला मकान में चीख पुकार सुनाई पड़ी। इस पर घर के नीचे कबाड़ की दुकान चलाने वाले लालाराम व उनका बेटा विनोद कमरे में पहुंचे। जहां उनकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी।

उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया:

विनोद ने फोन कर कालीचरण को सूचना दी। महिला को उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। दो घंटे चले उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया था।

भतीजे गौरव को किया गिरफ्तार:

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के बाद महिला के पति की तहरीर पर उनके भतीजे बालाजी अस्पताल के पास गली नंबर एक कपिल कालोनी मुखानी निवासी गौरव गुप्ता पर हत्या की धारा में प्राथमिकी कर तलाश शुरू की। मंगलवार को उसे रुद्राक्ष वाटिका के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

संपत्ति विवाद थी हत्या की वजह:

पूरी घटना की वजह संपत्ति का विवाद है। गौरव ने पुलिस को बताया है कि मुखानी में कमरों को लेकर भाइयों का आपस में विवाद चल रहा है। चाची कुसुम हर बार इस मामले में दखलंदाजी करती थी। जिसके कारण संपत्ति का बंटवारा नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

बर्तन बाजार से चाकू खरीदकर किया हमला:

हत्यारोपित गौरव ने पुलिस को बताया कि वह घर से मन बनाकर निकला था कि चाची की हत्या कर देगा। उसने बर्तन बाजार में जाकर एक चाकू खरीदा। इसके बाद स्कूटी से घर से कुछ मीटर दूरी पर पहुंचा। यहां पर स्कूटी खड़ी कर वह पैदल घर में गया था। घर में प्रवेश करते ही उसने चाची पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीठ व पेट में चाकू लगने तक चाची ने उससे संघर्ष किया। इसके बाद उसने चाची को बैड पर गिराकर गला रेत दिया।

पुलिस ने बरामद किए स्कूटी और चाकू:

पुलिस ने वारदात में प्रयोग स्कूटी व चाकू को बरामद कर लिया है। गला रेतने के बाद हत्यारोपित गौरव फरार हो गया था। उसने चाची को मरा समझ लिया था, लेकिन महिला तड़पती रही। उसने मरने से पहले भतीजे को सजा दिलाने के लिए पुलिस को बयान दिए हैं। महिला ने बताया कि भतीजा गौरव ने उसका गला रेता है। पुलिस ने महिला की वीडियो को सुरक्षित रख लिया है।

मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप:

कुसुमलता के भाई ने हत्याकांड के पीछे कुछ और वजह बताई है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे कुसुमलता का भाई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका कहना है कि पुलिस के पास अधूरा सच है। असली साजिशकर्ता कोई और है। विनोद गुप्ता का आरोप है कि इस षडयंत्र के पीछे उसके जीजा का हाथ है और इसकी वजह है कुसुमलता के नाम पर मौजूद संपत्ति।

पुलिस कर रही है मामले की जांच:

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

घटना के बाद सनसनी फैल गई:

हल्द्वानी में यह घटना सनसनीखेज है। लोगों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने हत्यारोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

 

Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *