Himachal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची शिमला, पांच दिन का है प्रवास

खबरें सुने

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर हिमाचल की राजधानी  शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका भव्य स्वागत किया। आज राष्ट्रपति अल्पाहार के बाद छराबड़ा के साथ कैचमेंट एरिया जो शिमला की सबसे पुरानी पेयजल योजना को देखेंगी। वह 6 मई केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी। राष्ट्रपति आवास पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उनसे भेंट की।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सुबह आठ बजे राष्ट्रपति भवन से पालम हवाई अड्डा से निकली और बीबीजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरी। कल्याणी हेलीपेड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत आला अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। यहां से मुर्मू सीधे राष्ट्रपति निवास पहुंचेंगी।

सात मई को राज्य मुख्यालय में उनके निर्धारित कार्यक्रम हैं। देर सायं उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज होगा। आचार संहिता को देखते हुए रात्रि भोज को सीमित रखा गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Pls read:Himachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए डीजीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *