रामनगर। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कई सवाल खड़े किये।
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी ने कहा, कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए।
कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया? IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…? अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”
कहा कि ‘आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों-भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला। आप देश के किसी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।’
pl read:Uttarakhand: जब कोरोना का खतरा मंडराया तो अमेठी नहीं आया गांधी खानदान