Uttarakhand: पत्नी पर था शक, कर दी हत्या फिर खुद ट्रेन के आगे पति ने लगा दी छलांग – The Hill News

Uttarakhand: पत्नी पर था शक, कर दी हत्या फिर खुद ट्रेन के आगे पति ने लगा दी छलांग

खबरें सुने

देहरादून:  शहर के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की बात को स्वीकार नहीं किया है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के मोबाइल से नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व, थाना निघासन, लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में नेहरू कालोनी में रहता था। वह रंगाई-पुताई करता था।

मृतक के फूफा को घटना को जानकारी दी गई, जिसके बाद फूफा ने कमरे में जाकर देखा तो कमरा बाहर से बंद था। पुलिस मृतक के कमरे पर पहुंची। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी मृत पड़ी थी। महिला के गले पर गला घौटने के निशान मिले।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार, दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्या की और फ‍िर फरार हो गया। इसके बाद लक्सर जाकर ज्ञानप्रकाश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

 

यह पढ़ेंःUttarpradesh: मुख्तार अंसारी की मौत पर गर्माई सियासत, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *