Dehradun: महिला से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, पति ने मोबाइल पर कर ली रिकार्डिंग – The Hill News

Dehradun: महिला से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, पति ने मोबाइल पर कर ली रिकार्डिंग

खबरें सुने

देहरादून। एक महिला ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का  संगीन आरोप जड़ा है। महिला का कहना है कि इस घटना को उसके पति ने भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद मामला चौकी तक पहुंचा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से महिला ने पुलिस को शिकायत की है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी एक  राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना नौ जनवरी 2024 की बताई जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पटेलनगर क्षेत्र में दिसंबर 2023 में हाजी सलीम के घर कमरा किराए पर लिया था। महिला के पति रोजाना काम पर जाते थे और देर से घर आते थे। नौ जनवरी 2024 को मकान मालिक हाजी सलीम ने महिला के पति को फोन किया और घर आने का समय पूछा। उसे लगा कि महिला का पति देर से घर आएगा तो हाजी सलीम उसके कमरे में घुस गया। महिला का आरोप है कि हाजी सलीम ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसका पति भी कमरे में आ गया।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ

उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो उसने हाजी सलीम को आपत्तिजनक हालत में देखा। यह सब देखकर महिला के पति ने उसकी वीडियो बना ली। वह अपनी छत पर भागा तो उसके बेटे ने भी अपने पिता के साथ मारपीट की। इस पर महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हाजी सलीम को अपने साथ चौकी ले आई। वहां पर दोनों पक्षों के बीच बात हुई। महिला का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उस वक्त कहा कि उनका मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि, महिला के पति ने वीडियो तक पुलिसकर्मियों को दिखाई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी हाजी सलीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *