Uttarakhand: माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन पर भाजपा में दिखाया दमखम – The Hill News

Uttarakhand: माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन पर भाजपा में दिखाया दमखम

खबरें सुने

देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह नामांकन में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। उनके साथ नामांकन रैली में सीएम धामी, वरिष्ठ नेता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज 26 मार्च को नामांकन करेंगे। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह के अलावा गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला पर्चा भरेंगे। दोनों दलों से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन में मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी रहेंगे।

यह पढ़ेंःPunjab: भाजपा पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *