Uttarakhand: नगर आयुक्त मामले में भाजपा विधायक महेश जीना पर मुकदमा दर्ज – The Hill News

Uttarakhand: नगर आयुक्त मामले में भाजपा विधायक महेश जीना पर मुकदमा दर्ज

खबरें सुने

देहरादून। नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ अभद्रता करने के मामले में सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इस मामले में भाजपा विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नगर निगम के वाहन चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह की तहरीर पर भाजपा विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने मंगलवार को नगर निगम में नगर आयुक्त के दफ्तर में जाकर परिचित को टेंडर ना मिलने के कारण जमकर हंगामा किया और नगर आयुक्त समेत अन्य कर्मचारियों से अभद्रता की। बता दें हाल ही में नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे। टेक्निकल बिड में पांच कंपनियां ही पहुंच पाई थीं। इसमें तीन कंपनियों को मानक पूरा न करने पर बाहर कर दिया था। बताया जा रहा है, इसमें से एक हरियाणा की कंपनी सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के परिचित की थी। टेंडर निरस्त होने से बौखलाए विधायक समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे थे और नगर आयुक्त के दफ्तर में जाकर उनके साथ गालीगलौज में तक उतर आए थे।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं को ईडी का समन, आज दर्ज करवाएंगी बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *