Himachal: शिमला से लेकर मनाली तक बर्फ की चादर बिछी – The Hill News

Himachal: शिमला से लेकर मनाली तक बर्फ की चादर बिछी

खबरें सुने

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी से लोगों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिमला से लेकर मनाली पर्यटकों से भर गया है। शुक्रवार को सुबह हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पर्यटकों का जमावड़ा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगने लगा। चंबा का खज्जियार इलाका भी मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। धर्मशाला का मैक्लोडगंज में भी हिमपात का दौर जारी है।

प्रदेश में आसमान से चांदी और वर्षा ने सूखे से राहत दिलाने के साथ सभी के लिए संजीवनी प्रदान की है। मनाली में डेढ़ फीट ताजा बराबरी हुई है जबकि कल्लू के कोठी में करीब ढाई फीट तक बर्फ गिरी है। शिमला में सीजन का पहला पत हुआ और करीब 3 इंच ताजा बराबरी दर्ज की गई है जबकि नारकंडा में पौना फीट बर्फबारी हुई। वहीं ठंड के तेवर कड़े होने के साथ आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 250 के करीब बसें ताजा बर्फबारी के कारण फंसी हुई हैं और 375 के करीब रूट बाधित हुए हैं। तीन व चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा और तीन व चार फरवरी को आंधी व आसमानी बिजली गिरने के साथ चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू व मंडी को छोड़ बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 64 स्थानों पर बर्फबारी व वर्षा को लेकर रेन गेज स्टेशन बनाए हुए हैं। जबकि 28 ऐसे स्थान हैं जहां से तापमान की जानकारी ली जाती है। रेन गेज के साथ बर्फ वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ के लिए अलग से उपकरण लगे हैं। जिससे सटीक जानकारी मिलती है।

 

यह पढ़ेंःHimachal: राम मंदिर को लेकर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा ने की पीएम मोदी की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *