Himachal: 25 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया, हिमालयी राज्यों मे बारिश बर्फवारी के आसार – The Hill News

Himachal: 25 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया, हिमालयी राज्यों मे बारिश बर्फवारी के आसार

खबरें सुने

शिमला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में तीन दिन तक प्रदेश के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने मंगलवार को मंडी, कांगड़ा, ऊना व बिलासपुर में घनी धुंध के साथ शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया हैधुंध व शीतलहर के कारण प्रदेश ठंड की चपेट में है। हालांकि सोमवार को शीतलहर व धुंध के कारण ऊना शिमला ही नहीं किन्नौर व लाहुल स्पीति के दूरदराज के सबसे ठंडे क्षेत्रों से भी अधिक ठंडा दर्ज किया गया। ऊना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सीजन का सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह पढ़ेंःHimachal: राम मंदिर को लेकर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा ने की पीएम मोदी की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *