Assam: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पुलिस ने कार्यकताओं पर बरसाए डंडे – The Hill News

Assam: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पुलिस ने कार्यकताओं पर बरसाए डंडे

खबरें सुने

गुवाहाटी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मंगलवार को मेघालय में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम को संस्थान ने आखिरी समय पर कैंसल कर दिया। राहुल ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देश दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें छात्रों से बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने इस दौरान कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने से रोक रही है और डंडे से पिटाई करते नजर आ रही है।

दरअसल, गांधी मंगलवार सुबह असम की सीमा से लगे मेघालय के री भोई जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम) पहुंचे थे। यहां वह छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत करने वाले थे। प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कार्यक्रमों की घोषणा कांग्रेस द्वारा सोमवार दोपहर को की गई थी, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति वापस लेने के बाद री भोई जिले में ही एक होटल में कार्यक्रम को फिर से निर्धारित किया गया।

 

यह पढ़ेंःCongress: देश बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है, इसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *