Congress: देश बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है, इसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल गांधी – The Hill News

Congress: देश बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है, इसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल गांधी

खबरें सुने

इंफाल। मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि इसकी जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि देश बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। कांग्रेस इस यात्रा से समानता, भाईचारे और सद्भाव पर आधारित भारत का द्ष्टिरकोण सामने लाएगी

यात्रा के दौरान बातचीत से यह दृष्टिकोण साफ होगा और नफरत, हिंसा और एकाधिकार की जगह समाप्त होगी। राहुल गांधी ने अब तक मणिपुर हिंसा से पीड़ित लोगों के आंसू पोंछने के लिए नहीं आने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस सूबे के साथ ही देश में शांति, सद्भावना और न्याय का दौर जरूर लौटेगा। कहा कि मणिपुर आरएसएस और भाजपा की अन्याय तथा नफरत की राजनीति का प्रतीक बन गया है। इसीलिए पूरब से पश्चिम भारत की अपनी यात्रा का यहां से आगाज किया है।

मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 40 किलोमीटर दूर थौबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक के निकट भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बस रवाना होने से पूर्व राहुल ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम भारत में बड़े अन्याय के दौर से गुजर रहे हैं। इसका असर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में दिख रहा है। मणिपुर इस अन्याय का सबसे ज्वलंत उदाहरण है। भाजपा-आरएसएस के लिए मणिपुर तो भारत का जैसे हिस्सा ही नहीं रह गया। राहुल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा, एक तरफ आर्थिक एकाधिकार कायम हो रहा है और चंद लोगों को देश की सारी संपत्ति तक पहुंच मिल रही है। छोटे और मध्यम व्यवसाय को ध्वस्त किया जा रहा है। भयंकर बेरोजगारी है और महंगाई का उफान चरम पर है। देश की शासन व्यवस्था में दलितों, वंचितों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों की कोई भूमिका नहीं है।

राहुल ने कहा कि नफरत मिटाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4,000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा का सकारात्मक प्रभाव हुआ। इसीलिए मणिपुर से मुंबई की न्याय यात्रा में जनता के मन की बात सुनकर कांग्रेस देश को अन्याय के दौर से बाहर निकालने का एक नया नजरिया पेश करेगी। किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं की बातें सुनना इस यात्रा का लक्ष्य है। हम जो विजन रखेंगे उसमें हिंसा, नफरत, एकाधिकार के लिए कोई जगह नहीं होगी। कांग्रेस सद्भावना, समानता और भाईचारे पर आधारित देश निर्माण का विजन जनता के सामने रखने जा रही है।

मणिपुर की स्थिति को देखते हुए यात्रा स्थल से लेकर पूरे रूट पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों चौकसी बरत रहा है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों, वरिष्ठ नेताओं, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष व विधायक दल के नेता मौजूद थे।

 

यह पढ़ेंःIndia: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ अडानी डिफेंस का UAV दृष्टि -10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *