India: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ अडानी डिफेंस का UAV दृष्टि -10 – The Hill News

India: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ अडानी डिफेंस का UAV दृष्टि -10

खबरें सुने

हैदराबाद। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस का स्वदेशी UAV दृष्टि -10 स्टारलाइनर ड्रोन भारतीय नौसेना शामिल कर लिया गया है। इस एडवांस एरियल सिस्टम को नौसेना को सौंपने से पहले फ्लैगऑफ कार्यक्रम हैदराबाद के अडानी एयरोस्पेस पार्क में हुआ। खास बात ये है कि एडवांस एरियल सिस्टम के क्षेत्र में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

हैदराबाद में फ्लैगऑफ कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने किया, जो 75 नौसेना कर्मियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे। अदाणी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दृष्टि 10 स्टारलाइनर एक एडवांस्ड इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रीकॉन्सेंस (ISR) प्लेटफॉर्म है। यह 36 घंटे की एंडुरेंस क्षमता रखता है और 450 किलोग्राम वजन को ढो सकता है। हर मौसम और स्थिति में उड़ान भरना इसकी सबसे बड़ी खूबी है। अडानी का ड्रोन STANAG 4671 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, और दोनों तरह के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने में सक्षम है। हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने रोडमैप को संरेखित करने और रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए भागीदारों और क्षमताओं का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में अदानी के प्रयासों की सराहना की।

 

यह पढ़ेंःUS: गाजा में नागरिकों की मौत चिंताजनक, वार्ता से निकलेगा हल- भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *