Himachal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर रवाना हुए सीएम सुक्खू – The Hill News

Himachal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर रवाना हुए सीएम सुक्खू

खबरें सुने

शिमला। राहुल गांधी की मणिपुर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाग इंफाल जाएंगे। शुक्रवार को मंत्रिमंडल बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

यहां पर वह हिमाचल सदन में रात्रि ठहराव के बाद शनिवार को गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। जहां से वह मणिपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को इंफाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा हिमाचल सदन में रात को रुकेंगे। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री 15 या 16 जनवरी को शिमला लौट आएंगे। बता दें कांग्रेस की 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी। यात्रा में कोई भी व्यक्ति न्याय योद्धा बनकर स्वैच्छिक रूप से शामिल हो सकेगा। इसके लिए पार्टी की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर उसे सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होगा। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

 

यह पढ़ेंःHimachal: राम मंदिर को लेकर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा ने की पीएम मोदी की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *