Uttarakhand: देश में सबसे कम उम्र के आईजी बने उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अरुण मोहन जोशी – The Hill News

Uttarakhand: देश में सबसे कम उम्र के आईजी बने उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अरुण मोहन जोशी

खबरें सुने

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी देश में सबसे कम उम्र के अफसर हैं जो आईजी रैंक पर पदोन्नत हुए हैं। देश में पहली बार इतनी कम उम्र का कोई अधिकारी आईजी बना है।

जोशी 2006 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस हैं। वो साल 2006 में महज 23 वर्ष की उम्र में आईपीएस अफसर बने थे। हालांकि इसके बाद कई और अधिकारी कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि साल 2022 में आईपीएस अफसर गौरव राजपूत 41 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने थे। अब ये रिकॉर्ड अरुण मोहन जोशी ने अपने नाम कर लिया है। वो 40 साल की उम्र में आईजी बन गए हैं।

अरुण मोहन जोशी उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं। आपको बता दें कि आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। अरुण मोहन जोशी का जन्म उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के चकराता के मुंधौल गांव में हुआ था। जबकि उनकी शिक्षा देहरादून और हरिद्वार में पूरी हुई है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की है। उनके पिता सराकरी नौकरी में थे। उनके तीन भाई और एक बहन है। आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हैं।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, देहरादून में बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *