![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिगुल फूंक दिया है। दो दिवसीय हिमाचल दौर पर पहुंचे नड्डा ने सोलन में रोड शो किया। शाम के समय शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। वहीं छह जनवरी को भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि कोर ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भी पहुंचने की उम्मीद भी है। जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश में दो कार्यक्रम होने निश्चित हुए हैं, एक सोलन में व दूसरा शिमला में। सोलन के कार्यक्रम में जिला सिरमौर से पांच हजार कार्यकर्ता और जिला सोलन से छह हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यकर्ता लगभग 1100 गाड़ियों में सोलन पहुचेंगे। इसी प्रकार शिमला के पीटरहाफ में होने जा रहे कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से तीन हजार कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 25 सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठनात्मक जिला महासू से लगभग छह सौ गाड़ियां शिमला आएंगी और कुसुम्पटी एवं शिमला ग्रामीण से तीन सौ गाड़ियां शिमला पहुंचेगी। नड्डा के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश में बड़ा उत्साह है।
यह पढ़ेंःHimachal: सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों के लिए अब खरीदी जाएंगी ई-कारें