Indian Navy: ब्रह्मोस मिसाइल से लैस आईएनएस इंफाल कल होगा नौसेना में शामिल – The Hill News

Indian Navy: ब्रह्मोस मिसाइल से लैस आईएनएस इंफाल कल होगा नौसेना में शामिल

खबरें सुने

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी तकनीक से बने स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल मंगलवार को मुंबई के नौसेना डाकयार्ड में शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नौसेना के बेड़े में आईएनएस इंफाल को शामिल किया जाएगा।

पश्चिमी नौसेना कमांड के अधीन शामिल किया जा रहा आईएनएस इंफाल बेहद अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलें भी इसपर हैं। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ के बीच आईएनएस इंफाल भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाएगा।

अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की राजधानी के नाम पर युद्धपोत का नाम रखे जाने से राष्ट्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की महत्ता को समझा जा सकता है। 7400 टन वजनी और 164 मीटर लंबा विध्वंसक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, जहाज-रोधी मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों, टारपीडो और सेंसर से सुसज्जित है। यह जहाज 30 समुद्री मील (56 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चल सकता है। जहाज आधुनिक निगरानी रडार से लैस है, जहाज के हथियार प्रणालियों को लक्ष्य प्रदान करता है।

 

यह पढ़ेंःRussia: यूक्रेन पर रूस के हमले तेज, 6 नागरिकों की हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *