Punjab: कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए बनाया जाएगा सी-पाइट कैंप – The Hill News

Punjab: कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए बनाया जाएगा सी-पाइट कैंप

खबरें सुने

-सी-पाइट द्वारा नौजवानों को एस.एस.बी. के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा: अमन अरोड़ा
-रोजग़ार सृजन मंत्री की अध्यक्षता में हुई सी-पाइट के ऐग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड की 33वीं मीटिंग
चंडीगढ़, 11 दिसंबर:
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक पंजाब की लड़कियों के सपनों को साकार करने की दिशा में अहम पहल करते हुए राज्य सरकार ने कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए सैंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्पलॉयमैंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोलने का फ़ैसला किया है। बताने योग्य है कि इस कैंप को महिला स्टाफ द्वारा ही चलाया जाएगा।
यह फ़ैसला पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता अधीन हुई सी-पाइट के ऐग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड की 33वीं मीटिंग में लिया गया।
श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि कपूरथला जिले में थेह कांझला में स्थित मौजूदा सी-पाइट कैंप को लड़कियों के कैंप में तबदील किया जाएगा, जहाँ उनको सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) और पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले इस सी-पाइट कैंप में केवल लडक़ों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि सी-पाइट द्वारा सशस्त्र बलों में अफ़सर के तौर पर भर्ती होने के लिए एन.डी.ए. या सी.डी.एस. की लिखित परीक्षा पास करने वाले पंजाब के नौजवानों के लिए सर्विस सिलैक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) के प्रशिक्षण का प्रबंध भी किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि नौजवानों के लिए सिक्योरिटी और फायर-फाइटिंग संबंधी प्रशिक्षण शुरू करने के अलावा आम्र्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने का भी फ़ैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य के सी-पाइट कैंपों में नौजवानों के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, जे.सी.बी./पोक्लेन और ड्रोन को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।
इस मीटिंग में प्रमुख सचिव रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण श्रीमति जसप्रीत तलवाड़, डायरैक्टर मिस अमृत सिंह, डायरैक्टर जनरल सी-पाइट मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) रामबीर सिंह मान और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Pls read:Punjab: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के चार और कैडेट बने फ़ौज के कमिश्न्ड अफ़सर; कुल संख्या 145 तक पहुँची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *