Uttarakhand: देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 20 करोड़ की डकैती का एक आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली – The Hill News

Uttarakhand: देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 20 करोड़ की डकैती का एक आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली

खबरें सुने

देहरादून। एसटीएफ और देहरादून पुलिस को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश से डकैती के आरोपी और 2 लाख के इनामी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि देहरादून में हथियार रिकवरी के लिए ले जाते समय विक्रम ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस पर पुलिस की गोली से वो घायल हो गया. पुलिस को एक पिस्टल बरामद हुए है। अभी तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

देहरादून पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी अभिषेक को बिहार से गिरफ्तार किया था, जिसने जानकारी दी थी कि उसके साथ प्रिंस और विक्रम कुशवाह के साथ राहुल और अविनाश शामिल थे। प्रिंस और विक्रम पर दो दो लाख रुपये का ईनाम था, जबकि दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम पुलिस ने घोषित किया था। बता दें कि उत्तराखंड के राज्य स्थापना के दिन 9 नवंबर को डकैती की वारदात हुई थी। डकैतों ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम से बीस करोड़ का सोना लूट लिया था। इसी दिन देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी देहरादून में थी। इस वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए थे।

 

यह पढ़ेंःVikasNagar टिमराधार के पास खाई में गिरा लोडर, हिमाचल के दो युवाओं की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *