![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
श्रीनगर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। हैरानी की बात ये है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई। श्रीनगर में तहसील कीर्तिनगर के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म का पता तब चला जब वो गर्भवती हो गई। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया।
पीड़िता के चाचा की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। जो कि श्रीनगर में मिस्त्री कार्य करता है। आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम कर रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी के पेट का आकार बढ़ने पर मां को चिंता हुई। जब कुछ सामान्य सा नहीं लगा तो मां ने किशोरी से पूछा तो उसने स्वास्थ्य ठीक होने की बात कही। लेकिन मां के कहने पर जब परिजनों नेडांटकर पूछा तो किशोरी ने दुष्कर्म की घटना के बारे में परिजनों को बताया।
यह पढ़ेंःUttarakhand: सरपानी में आकाशीय बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत