चमोली। चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद का एक लाल शहीद हो गया है। खिलाप सिंह नेगी नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है। शहीद खिलाप सिंह नेगी दो साल पहले 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। चमोली पुलिस ने उनकी शहादत की पुष्टि करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी शहादत की खबर के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।