Uttarakhand: गौरीकुंड हाइवे का 60 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में, चारधाम यात्रा बाधित

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के बाद हाईवे का 60 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। भूस्खलन से मलबे में एक वाहन के दबने की भी आशंका है। घटना गुरवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर सुरक्षित जगह पर रोक दिया है।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही है। बतया जा रहा है मलबा साफ़ होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हाईवे में भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त ही गया है। इस वजह से फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार एनएच के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है।

 

यह पढ़ेंःRussia: रूस ने लूनर मिशन लूना-25 की लांच, चंद्रयान से पहले लैंड करेगा चांद पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *