Uttarakhand: बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन दावेदारों का बनाया पैनल – The Hill News

Uttarakhand: बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन दावेदारों का बनाया पैनल

देहरादून। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा कर इन्हें प्रदेश पार्लियामेंट बोर्ड को सौंपा।बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है, जिसे केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जा रहा है। गुरुवार रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हुई बैठक में पैनल के नामों पर मुहर लगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर बागेश्वर में भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगा। बागेश्वर विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई है। गुरुवार रात्रि बीजापुर अतिथि गृह और फिर मुख्यमंत्री आवास में हुई प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से तीन नामों का पैनल तैयार किया गया।बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी शामिल हुईं। सूत्रों के अनुसार पैनल के लिए कुल पांच नामों पर चर्चा की गई।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: गौरीकुंड हाइवे का 60 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में, चारधाम यात्रा बाधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *