uttarakhand : कल अल्मोड़ा में जुटेगी धामी सरकार, हेमवंती नंदन बहुगुणा का जयंती समारोह – The Hill News

uttarakhand : कल अल्मोड़ा में जुटेगी धामी सरकार, हेमवंती नंदन बहुगुणा का जयंती समारोह

खबरें सुने

अल्मोड़ा। 25 अप्रेल को धामी सरकार अल्मोड़ा पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाने जा रहे हैं, जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सभी कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुसार देश के बड़े नेताओं में से एक हेमवती नंदन बहुगुणा को हम सब मिलकर याद करेंगे ये कार्यक्रम हेमवंती नंदन स्मृति समिति  द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।  हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वे 1971, 1977 और 1980 में लोक सभा के सदस्य भी नियुक्त हुए थे।

हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल, 1919 को उत्तराखंड के बुघाणी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रेवती नंदन बहुगुणा था। बहुगुणा अपने पिता रेवती नंदन बहुगुणा की दूसरी पत्नी की संतान थे।  हेमवती नंदन बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए. तक की शिक्षा ग्रहण की थी। 1952 में हेमवती नंदन बहुगुणा सबसे पहले विधान सभा सदस्य चुने गए । इसके बाद वे दोबारा 1957 से लगातार 1969 तक और 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1952 में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति और 1957 से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे। कई देशों की यात्राएं कीं थी।

यह पढ़ेंःbreaking news : विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों की सीएम धामी ने की समीक्षा, विपक्ष ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *