उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले ।
मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान है। शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुखबा गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मां गंगा की डोली को विदा किया।
इसके बाद तीर्थपुरोहित व श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ मुखबा से जांगला तक पगडंडी से 7 किमी तक पैदल चलकर गंगोत्री हाईवे पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग से पैदल भैरो घाटी पहुंचे इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे उन्होंने पूजा की इस अवसर पर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा कराई गई