dehradun : दो पुलिसवालों ने महिला से पति-बेटी की मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म – The Hill News

dehradun : दो पुलिसवालों ने महिला से पति-बेटी की मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

देहरादून। रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इनमें एक सिपाही रिटायर है, जबकि दूसरा रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंःDehradun : पहले दिया शादी का झांसा, फिर इंग्लेंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के मुताबिक एक महिला ने तहरीर दी कि कुंवर पाल सिंह नेगी निवासी रायपुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा थ। जब भी वह सुबह घूमने जाती उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। एक दिन वह महिला को डरा-धमकाकर के ले गया कि साथ नहीं चली तो बेटी और पति की हत्या करवा देगा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुलवीर इस समय रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। दोनों आरोपित पूर्व में उसे कई बार जबरन सुमननगर स्थित होटल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर कुंवर पाल सिंह व कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *