#devbhoomi – Page 330 – The Hill News

uttarakhand: बिना पंजीकरण यात्रा कर रहे यात्री वाहनों की जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर एंट्री रहेगी बन्द

बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा किये जा रहे हैं पंजीकरण चेक प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अत्यधिक…

Uttarakhand: कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो के खिलाफ FIR दर्ज

बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा न करें- एस0पी0 उत्तरकाशी चारधाम यात्रा का…

Uttarakhand: चारधाम यात्रा सुधार के लिए सीएम धामी ने ली बैठक, पंजीकरण व्यवस्था का होगा सख्ती से अनुपालन

चारधाम यात्रा में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक बुलाई। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि यात्रा से न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। हमारा लक्ष्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। बैठक में सीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के सभी मार्गों पर एंट्री पॉइंट पर चेक पोस्ट बनाए जाएं और सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जाए। गैर–पंजीकृत तीर्थयात्रियों को यात्रा पर लाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। उन्होंने अधिकारियों को चारधाम से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन करें। अपना फोन नंबर, राज्य का नाम, नाम और अन्य जानकारी भरकर रजिस्टर करें। आप WhatsApp नंबर 8394833833 पर ‘yatra‘ लिखकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 0135–1364 पर कॉल करके या touristcarerttarakhand मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण किया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीकरण: हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर खोले गए हैं। सीएम धामी के निर्देशों से साफ है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल के 10 वर्षीय बेटे का पार्क से अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

काशीपुर: आवास विकास कालोनी के पार्क में खेलने गया पुलिस कांस्टेबल का 10 वर्षीय पुत्र अचानक लापता हो गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। न्यू आवास विकास निवासी और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा रचित मंगलवार शाम पांच बजे घर के पास पार्क में खेलने गया था। रात तक भी वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रचित खेलने के बाद रेलवे कालोनी की तरफ गया था और वहां एक टंकी से पानी पीते देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बैग लेकर पार्क की तरफ जाते हुए दिख रहा है, लेकिन उसके बाद की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर अलग–अलग टीमों को बच्चे की बरामदगी के लिए लगाया गया है। रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रात में घटना की जानकारी मिलते ही वह बुधवार सुबह काशीपुर पहुंच गए। उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश भी नहीं है।

Uttarakhand: अंडरवर्ल्ड डान प्रकाश पांडे बना योगी प्रकाशनाथ, नाथ संप्रदाय के आर्चाय दंडीनाथ महाराज ने जेल में दी दीक्षा

हल्द्वानी। आखिरकार अंडरवर्ल्ड डान प्रकाश पांडे उर्फ पीपी योगी प्रकाशनाथ बन गया। काठमांडू के नाथ संप्रदाय…

Uttarakhand: बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्री: सुंदरम

-सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा -ऋषिकेश और डामटा बैरियर पर…

Uttarakhand: चारधाम यात्रा में अबतक 11 लोगों की मौत, भीड़ के चलते बंद किये आफलाइन रिजस्ट्रेशन

नई दिल्ली: चार धाम यात्रा को शुरू हुए फिलहाल 5 ही दिन हुए हैं, लेकिन बड़ी संख्या…

Chardham: चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज या विडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के सम्बन्ध में…

Himachal: हिमाचल के चिंतपूर्णी के जंगलों में भड़की आग हो रही बेकाबू

चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार को बधमाणा व सिद्ध चलेहड़ का जंगल धू-धू…

Chardham: गंगोत्री-यमुनोत्री में कई किलोमीटर का जाम, 10 हजार तीर्थयात्रियों ने वाहनों में गुजारी रात

उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आन वाले श्रद्धालुओं को जाम…