भारत में अनेकों रहस्य और मान्यताए है, धर्म आस्था और रहस्य से सभी कही न कही जुड़े है। भारत मे ऐसे बहुत मंदिर है जिनकी अनेक मान्यता है। एक ऐसा मंदिर भी है, जहां संतानहीन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह अनोखा मंदिर हिमाचल प्रदेश में है। यह मंदिर पहाडियों के बीच में स्थित सिमस नाम के गांव में है। ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस मंदिर के फर्श पर सोती है, वह गर्भवती हो जाती है। वहीं इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि देवी मां खुद सपने आकर संतान प्राप्ति का आशीवार्द देती हैं। दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस मंदिर के फर्श पर सोने के लिए आती हैं। इस मंदिर को संतानदात्री के नाम से जाना जाता है। नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है सपने आना। हर साल नवरात्रों में इस मंदिर में भीड़ लगती है। दूर—दूर से महिलाएं नवरात्रों में इस मंदिर में आती हैं। नवरात्रों दौरान नि:संतान महिलाएं दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वो जल्द से जल्द प्रेगनेंट हो जाती हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि माता सिमसा सपने में महिला को फल देती हैं तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिल जाता है। इतना ही नहीं बताया जाता है कि यहां यह भी पता चल जाता है कि लड़का होगा या लड़की। कहा जाता है कि यदि किसी महिला को अमरूद का फल मिलता है तो उसे लड़का प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है और अगर किसी को भिन्डी प्राप्त होती है तो लड़की। वहीं अगर किसी महिला को निसंतान बने रहने का स्वप्न दिखता है और इसके बाद भी वह मंदिर से नहीं जाना चाहती, जब तक उसकी मनोकामना पूरी न हो जाये।