डार्क चॉकलेट खाने के ऐसे गजब के फायदे नही जानते होंगे आप.. – The Hill News

डार्क चॉकलेट खाने के ऐसे गजब के फायदे नही जानते होंगे आप..

आज दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट उपहार में देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पर क्या आप जानते हैं चॉकलेट सिर्फ रिश्तों की डोर को मजबूत बनाने का ही नहीं बल्कि सेहत को सुधारने का भी काम करती है। आइए जानते से चॉकलेट खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे।-

डार्क चॉकलेट खाने के 3 फायदे

ब्लड सर्कुलेशन- डार्क चॉकलेट का सेवन ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा माना जाता है। चॉकलेट में पाए जाने वाला फ्लेवेनॉल्स खून के थक्के बनने से रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

एंटी एंजिग- डार्क चॉकलेट में बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने का विशेष गुण पाया जाता है। जो लोग बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करना चाहते हैं, वह डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें। ये एक एंटी एंजिग तत्व के रूप में काम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को क्षति से बचाने का काम करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिकांश फल और सब्जियों में पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट गुण डार्क चॉकलेट में भी मौजूद होते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *